खबर के अनुसार इन पैकेज में पर्यटकों के ठहरने भ्रमण गाइड और दर्शन की व्यवस्था की गई है। यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। प्रयागराज जिले से इन पैकेजों की सुविधा ली जा सकती है।
बता दें की इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति 2,020 रुपये, पांच से छह लोगों को भ्रमण करने के लिए प्रति व्यक्ति 1,640 रुपये। वहीं, न्यूनतम 10 लोगों के लिए बड़ी गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रयागराज से वाराणसी के लिए तैयार किए गए पैकेज में प्रति व्यक्ति 2,560 रुपये खर्च करने होंगे।
यूपी पर्यटन निगम ने की 14 टूर पैकेज की घोषणा।
पर्यटन निगम ने प्रयागराज व अयोध्या के लिए टूर पैकेज बनाया है।
प्रयागराज, विंध्याचल व वाराणसी का भी दो दिन व एक रात का टूर पैकेज है।
प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी व अयोध्या भ्रमण के लिए तीन दिन का पैकेज तैयार किया गया है।
प्रयागराज से चित्रकूट, मैहर, बांधवगढ़ और पन्ना-खजुराहो के लिए भी अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए हैं।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में योग, प्राणायाम और ध्यान को लेकर भी यूपी पर्यटन निगम ने विशेष पैकेज तैयार किया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment