यूपी के सरकारी स्कूलों में 5083 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के स्कूलों में 5083 तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम प्रदेश भर के सरकारी अपर प्राइमरी स्तर के स्कूलों में 5083 तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती होगी। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और फिर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। 

आयु सीमा : तकनीकी अनुदेशकों के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

कितनी मिलेगी सैलरी : तकनीकी अनुदेशकों के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15000 रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

कैसे होगा चयन : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट या इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में पूरी डिटेल्स प्रकाशित होने वाले नोटिफिकेशन में दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment