बिहार में ई-रिक्शा /टेम्पो खरीदने पर मिलेंगे 1 लाख

पटना: बिहार में यदि आप ई-रिक्शा /टेम्पो खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ग्रामीण इलाकों के लोगों को ई-रिक्शा /टेम्पो खरीदने के लिए एक लाख तक अनुदान दे रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू किया हैं। इसके तहत राज्य में गांव एवं सुदूर पंचायतों को शहरों से जोड़ने हेतु वाहन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की ई-रिक्शा खरीदने पर सरकार के द्वारा 70 हजार रूपये दिया जाता हैं। जबकि टेम्पो खरीदने पर 1 लाख रूपये , वहीं एम्बुलेंस की खरीद पर सरकार के द्वारा 2 लाख रूपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो चूका हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदन के लिए जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र , शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, उम्र संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर और (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जरूरत होगी।

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://appsonline.bih.nic.in/MMGPY/2024/NewRegistrationUser.aspx

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अक्टूबर 2024 तक।

0 comments:

Post a Comment