यूपी के 5 जिलों में योगी सरकार बनाएगी बाईपास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार राज्य के पांच जिलों में बाईपास का निर्माण करेगी। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण भी शुरू किया जायेगा। 

खबर के अनुसार यूपी के 5 जिले बहराइच, गोंडा, मीरजापुर, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में बाईपास निर्माण के लिए जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मिलने के बाद बाईपास के निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

बता दें की शासन ने बाईपास व रिंग रोड के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी कर रखा है, जिसे बढ़ाकर 1,050 करोड़ रुपये किया जा सकता है। इन जिलों में बाईपास के निर्माण होने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। 

दरअसल योगी सरकार ने इन जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया हैं की बाईपास के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव के बाद शासन के द्वारा इन जिलों में बाईपास बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment