बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग नीति जारी

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बिहार शिक्षा विभाग ने बिहार के शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पोस्टिंग नीति जारी कर दिया हैं। इसके तहत शिक्षकों का ट्रांसफर किया जायेगा। 

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी जारी

1 .ट्रांसफर पोस्टिंग नीति में दिव्यांग शिक्षकों और असाध्य रोगों से पीड़ित शिक्षक, महिला शिक्षक और शिक्षक दंपति से जुड़े आवेदन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। 

2 .नई ट्रांसफर नीति सिर्फ बीपीएससी और सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों और पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों पर लागू होगी। स्थानीय निकायों से नियुक्त शिक्षक इस नीति का लाभ नहीं ले पाएंगे।

3 .पुरुष शिक्षकों को अपने ही अनुमंडल में पोस्टिंग नहीं मिलेगी। पहले चरण में सभी योग्य शिक्षकों का ट्रांसफर मुख्यालय स्तर से होगा। 

4 .अगर बीपीएससी टीआरई-1, टीआरई-2 और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों ने ट्रांसफर का विकल्प नहीं चुना है, तो उनका ट्रांसफर नहीं होगा।

5 .नई नीति के तहत विधवा, तलाकशुदा और अन्य महिला शिक्षिकाओं को भी पसंदीदा जगह पर पोस्टिंग में प्राथमिकता दी जाएगी। 

6 .यदि पति सरकारी कर्मचारी है, तो पति के कार्यस्थल के आधार पर महिला शिक्षिका को ट्रांसफर का विकल्प दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment