अहमदाबाद में लगेगा रोजगार मेला, इंटरव्यू से जॉब

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में 11 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से 9वीं पास, 10वीं पास, 12वीं पास, कोई भी स्नातक, स्नातकोत्तर, सभी तकनीकी आईटीआई ट्रेड, डिप्लोमा, बीई आदि पास युवाओं के लिए आयोजित होगा। इस मेला में उपस्थित होने वाले युवाओं को इंटरव्यू से चयन किया जायेगा। 

बता दें की मॉडल कैरियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय, रोजगार भर्ती के द्वारा इस मेला के संदर्भ में सूचना जारी की गई हैं। साथ ही साथ इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ विज्ञापन में दिए गए पते पर उपस्थित हों।

0 comments:

Post a Comment