यूपी में संविदा और आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में अब संविदा और आउटसोर्सिंग भर्तियों में भी आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसको लेकर सरकार के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया हैं की संविदा और आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी। जल्द ही आरक्षण की इस व्यवस्था को लागू करने के लिए यह प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। 

बता दें की यूपी कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे राज्य में इसे लागू किया जायेगा। कई मिडिया रिपोर्ट्स ये बतला रही हैं की संविदा और आउटसोर्सिंग भर्तियों में अनुसूचित जाती को 21 फीसदी, अनुसूचित जान जाति को 2 फीसदी और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिल सकता हैं। 

दरअसल उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही इसे लागू किया जा सकता हैं। एक अखबार के साथ बातचीत में मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया है कि इसी महीने संविदा और आउटसोर्सिंग में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव आ सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment