हवा में दुश्मनों का काल: भारत के टॉप 5 फाइटर जेट

नई दिल्ली।

देश की सुरक्षा व्यवस्था को अजेय बनाने में भारतीय वायुसेना (IAF) की भूमिका सबसे अहम है। आधुनिक तकनीक, घातक हथियारों और जबरदस्त गतिशीलता से लैस भारतीय फाइटर जेट्स आज किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। बदलते समय और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत ने अपने फाइटर जेट बेड़े को अत्याधुनिक विमानों से सुसज्जित किया है।

1. राफेल (Dassault Rafale)

फ्रांस से आयातित और हाल ही में वायुसेना में शामिल हुआ राफेल जेट भारत की सैन्य शक्ति का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। सुपरसोनिक स्पीड, स्टेल्थ तकनीक, स्काल्प और मेटेओर जैसी मिसाइलों से लैस यह जेट मल्टीरोल कैपेबिलिटी रखता है — मतलब दुश्मनों की जमीन, हवा और समुद्र में एक साथ तबाही मचा सकता है।

विशेषताएँ: अधिकतम गति: 2,222 किमी/घंटा, रेंज: 3,700 किमी, हथियार: स्काल्प, मेटेओर, हैमर मिसाइल।

2. सुखोई Su-30MKI

रूसी तकनीक पर आधारित यह जेट भारतीय वायुसेना का रीढ़ है। यह ट्विन-सीटर, ट्विन-इंजन फाइटर जेट 4.5 जनरेशन का है और अत्यधिक घातक क्षमता रखता है। ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई, किसी भी रणनीतिक मिशन के लिए तैयार रहता है।

विशेषताएँ: अधिकतम गति: 2,120 किमी/घंटा, रेंज: 3,000 किमी (इन-फ्लाइट रिफ्यूलिंग से अधिक), हथियार: ब्रह्मोस, R-77, KH-59

3. मिराज-2000 (Mirage 2000)

भारतीय वायुसेना में 1985 से सेवा दे रहा यह फ्रांसीसी जेट आज भी बेहद विश्वसनीय साबित हो रहा है। 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक में इसकी सफलता ने इसे एक बार फिर चर्चा में ला दिया। मिराज आज भी IAF के पास मौजूद सबसे सटीक स्ट्राइक जेट में से एक है।

विशेषताएँ: अधिकतम गति: 2,336 किमी/घंटा, रेंज: 1,550 किमी, हथियार: लेसर गाइडेड बम, MICA मिसाइल आदि।

4. तेजस (HAL Tejas)

‘मेड इन इंडिया’ लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस भारत की आत्मनिर्भरता की उड़ान का प्रतीक है। HAL द्वारा निर्मित यह फाइटर जेट हल्का, तेज़ और अत्यधिक maneuverable है। इसकी आने वाली मार्क-2 वर्जन और नौसेना वेरिएंट पर भी काम चल रहा है।

विशेषताएँ: अधिकतम गति: 2,205 किमी/घंटा, रेंज: 3,000 किमी, हथियार: डर्बी, अस्त्र, बम, और रॉकेट्स आदि।

5. मिग-29 (MiG-29 UPG)

सोवियत मूल का यह फाइटर जेट अब अपग्रेडेड वर्जन में भारतीय वायुसेना की सेवा में है। यह खासतौर पर एयर सुपरियोरिटी मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। तेज़ी से टेकऑफ और क्लोज कॉम्बैट में उत्कृष्टता इसे एक खतरनाक फाइटर बनाते हैं।

विशेषताएँ: अधिकतम गति: 2,400 किमी/घंटा, रेंज: 1,430 किमी, हथियार: R-77, R-73, KH-29 मिसाइल आदि।

0 comments:

Post a Comment