20 से 30 वर्ष की उम्र बेस्ट
गायनोकॉलॉजिस्ट्स के अनुसार, 20 से 30 साल की उम्र को गर्भधारण के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता सबसे अधिक होती है और गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की संभावना कम रहती है।
गायनोकॉलॉजिस्ट डॉक्टर की राय?
"30 की उम्र के बाद महिलाओं की ओवरी में एग्स की संख्या और क्वालिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसलिए यदि कोई महिला मां बनना चाहती है, तो 25 से 30 की उम्र के बीच यह निर्णय लेना बेहतर रहता है।" हालांकि, 30 साल के बाद भी गर्भधारण करना संभव है, लेकिन 35 साल के बाद गर्भधारण करने में कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं।
35 के बाद बढ़ जाते हैं कुछ रिस्क फैक्टर्स
35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण संभव तो है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी जुड़ जाते हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, गर्भकालीन मधुमेह (जेस्टेशनल डायबिटीज), मिसकैरेज और क्रोमोसोमल असामान्यताएं (जैसे डाउन सिंड्रोम) की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
करियर और पर्सनल लाइफ भी हैं फैक्टर
विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि मां बनने का निर्णय केवल जैविक पहलुओं पर आधारित नहीं होना चाहिए। मानसिक, आर्थिक और भावनात्मक तैयारियां भी उतनी ही जरूरी हैं। "हर महिला की परिस्थितियां अलग होती हैं। कुछ महिलाएं 30 के बाद मां बनने का विकल्प चुनती हैं और तकनीकी सहायता से सफलतापूर्वक गर्भधारण भी करती हैं। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स की उपलब्धता ने इस क्षेत्र में काफी मदद की है।"
फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन का विकल्प भी मौजूद
जो महिलाएं किसी कारणवश जल्दी मां नहीं बनना चाहतीं, उनके लिए अब एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) एक विकल्प बन चुका है। इससे वे भविष्य में अपनी प्रजनन क्षमता को बनाए रख सकती हैं। और अधिक उम्र में भी आसानी से मां बन सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment