यूपी में एक एकड़ में कितना बीघा होता है? जानें पूरा हिसाब

लखनऊ: भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश में भूमि की माप की पारंपरिक इकाइयाँ अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित हैं। ऐसी ही एक प्रचलित माप इकाई है – बीघा। लेकिन बीघा की माप पूरे देश में एक समान नहीं है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में यह माप क्षेत्र के अनुसार बदलती रहती है। ऐसे में यह सवाल आम हो जाता है कि – एक एकड़ में कितने बीघा होते हैं?

एकड़ और बीघा: बुनियादी समझ

एकड़ (Acre) एक अंतरराष्ट्रीय मानक भूमि माप है, जिसका उपयोग राजस्व अभिलेखों, भू-संपत्ति के दस्तावेज़ों और खेती की भूमि को मापने में होता है। उत्तर प्रदेश में 1 एकड़ = 43,560 वर्ग फुट = 4,840 वर्ग गज = लगभग 0.405हेक्टेयर, 1 एकड़ = लगभग 1.6 बीघा (औसतन)   जमीन होता हैं। 

 उत्तर प्रदेश में भूमि माप की अन्य प्रचलित इकाइयाँ

1. बीघा (Bigha): यह सबसे सामान्य पारंपरिक इकाई है। उत्तर प्रदेश में इसका आकार क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है। आमतौर पर 1 बीघा = 20 बिस्वा = लगभग 27,000 से 32,000 वर्ग फुट होता हैं।

2. बिस्वा (Biswa): यह बीघे का उपविभाजन है। उत्तर प्रदेश में: 1 बीघा = 20 बिस्वा होता हैं। जबकि 1 बिस्वा = लगभग 1,350 से 1,600 वर्ग फुट (स्थानानुसार भिन्न)

3. बिस्सी (Bissi): यह बिस्वा का और भी छोटा भाग होता है। 1 बिस्वा = 20 बिस्सी, बिस्सी का उपयोग बहुत छोटे भूखंडों की माप में किया जाता है, खासकर गांवों में।

4. कठा (Katha); पूर्वांचल (पूर्वी यूपी, जैसे गोरखपुर, बलिया आदि) में यह माप अधिक प्रचलित है। 1 कठा = लगभग 1,361.25 वर्ग फुट (लेकिन यह क्षेत्र अनुसार बदल सकता है)

5 .5. हेक्टेयर (Hectare): यह मेट्रिक प्रणाली की इकाई है, जिसका उपयोग सरकारी रेकॉर्ड में होता है। 1 हेक्टेयर = 2.471 एकड़ = 10,000 वर्ग मीटर

0 comments:

Post a Comment