आकाश के शेर: भारत के ये 3 फ्यूचर फाइटर जेट्स

नई दिल्ली: भारत अब अपनी वायु शक्ति को नए आयाम देने की तैयारी में है। आने वाले वर्षों में भारतीय वायुसेना (IAF) और नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ने वाली है। इसकी वजह हैं तीन अत्याधुनिक फाइटर जेट्स—तेजस मार्क-2, राफेल-M और AMCA स्टील्थ फाइटर। ये न सिर्फ देश की सुरक्षा को मजबूती देंगे, बल्कि भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर (Aatmanirbhar) बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे।

1. तेजस मार्क-2: स्वदेशी योद्धा तैयार

तेजस मार्क-2, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह वर्तमान तेजस फाइटर जेट से बड़ा, ताकतवर और अधिक घातक होगा। इसमें GE-F414 इंजन, बेहतर रडार, और मल्टीरोल स्ट्राइक क्षमता होगी। यह विमान मिराज-2000, जगुआर और मिग-29 जैसे पुराने जेट्स की जगह लेना। इसे साल 2026 तक वायुसेना में शामिल होने की उम्मीद हैं।

2. राफेल-M: भारत की समुद्री सीमा का नया प्रहरी

राफेल-M (Marine variant), फ्रांस द्वारा निर्मित मल्टीरोल फाइटर है, जिसे भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant से उड़ान भरने के लिए उपयुक्त माना गया है। भारत जल्द ही करीब 26 राफेल-M खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। यह विमान भारतीय नौसेना के मिग-29K की जगह ले सकता है, जिससे समुद्री सुरक्षा और स्ट्राइक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

3. AMCA: भारत का अगली पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर

AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) भारत का पहला 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर प्रोजेक्ट है, जिसे HEL, DRDO और ADA (Aeronautical Development Agency) मिलकर विकसित कर रहे हैं। AMCA न सिर्फ वायुसेना को तकनीकी बढ़त देगा, बल्कि भारत को एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में एक वैश्विक खिलाड़ी बनाएगा।

0 comments:

Post a Comment