क्या है MIVR मिसाइल तकनीक?
MIVR (या MIRV - Multiple Independently targetable Reentry Vehicle) एक ऐसी अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली है जो एक ही बैलिस्टिक मिसाइल में कई वारहेड्स (nuclear or conventional) ले जाने की क्षमता रखती है। ये वारहेड्स अलग-अलग लक्ष्यों पर स्वतंत्र रूप से निशाना साध सकते हैं, जिससे दुश्मन की रक्षा प्रणाली को चकमा देना आसान हो जाता है। यह तकनीक पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में कहीं अधिक विनाशकारी और रणनीतिक रूप से प्रभावशाली मानी जाती है।
किन देशों के पास है यह तकनीक?
अब तक केवल अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और भारत जैसे परमाणु महाशक्तियों के पास यह तकनीक मौजूद हैं। भारत ने अपने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि-V का सफल परीक्षण कर इस MIVR तकनीक को हासिल किया हैं। यह परीक्षण न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रमाण है, बल्कि यह देश की रक्षा रणनीति में एक नया मोड़ भी है।
भारत के लिए इसका क्या महत्व?
MIVR तकनीक भारत के रक्षा ढांचे को नई ऊंचाई देती है। इससे भारत को एक साथ कई टारगेट पर प्रहार करने की क्षमता मिलती है — वह भी अत्यधिक सटीकता के साथ। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक भारत को एक सशक्त प्रतिरोधी बल के रूप में स्थापित करती है और देश की सामरिक स्वायत्तता को और पुख्ता करती है।
वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की स्थिति
भारत का MIVR तकनीक हासिल करना वैश्विक कूटनीति और सामरिक समीकरणों पर भी असर डालेगा। यह देश को न केवल क्षेत्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर भी एक निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में लाता है।इस तकनीक के साथ, भारत अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो किसी भी खतरे का तुरंत, बहुआयामी और प्रभावी जवाब देने में सक्षम हैं।
0 comments:
Post a Comment