खुशखबरी का धमाका! यूपी में 2 बड़ी भर्तियों का ऐलान, नौकरी पाने का गोल्डन चांस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य में दो अहम भर्तियों का ऐलान किया गया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इन भर्तियों के लिए अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

1 .पहली भर्ती: असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रुप-सी के अंतर्गत की जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026

अंतिम तिथि: 5 मई 2026

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 स्कोर होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में PET स्कोर के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा:

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ITI, 10TH योग्यता होना जरूरी है। आयु सीमा और अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगी।

2 .दूसरी भर्ती: विभिन्न पदों पर बड़ा अवसर

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

पद का नाम: विभिन्न ग्रुप C (Level-2, Level-6)

कुल पद: 115

विज्ञापन संख्या: 02-Pariksha/2026

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही निम्न योग्यताएं मांगी गई हैं: पोस्ट ग्रेजुएशन (साइंस), बीकॉम (B.Com), एलएलबी (LLB), इंजीनियरिंग डिप्लोमा, इंटरमीडिएट (साइंस) आदि।

0 comments:

Post a Comment