यूपी में बदलेगा मौसम: तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी दिखाई देने लगा है, जहां हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

19 से 22 मार्च तक रहेगा असर

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इस बदलाव का असर अधिक देखने को मिल सकता है। खासकर शामली, मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के करीब 18 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 23 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

21 मार्च तक रहेगा सक्रिय मौसम

विशेषज्ञों के अनुसार 21 मार्च तक मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे सिस्टम कमजोर पड़ेगा और 23 मार्च तक आसमान साफ होने की संभावना है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं आम लोगों को भी मौसम के बदलाव के अनुसार सावधानी बरतनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment