1. कपास किसानों के लिए राहत पैकेज
सरकार ने कपास किसानों को राहत देते हुए भारतीय कपास निगम (CCI) को 1,718 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि देने की मंजूरी दी है। यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत कपास खरीद के लिए दी गई है, जिससे किसानों को बाजार में गिरते दामों से सुरक्षा मिल सके। इससे किसानों की आय को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
2. ‘BHAVYA’ योजना से औद्योगिक बूस्ट
सरकार ने 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (BHAVYA) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत देशभर में 100 अत्याधुनिक “प्लग-एंड-प्ले” इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे, जहां उद्योग लगाने के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से मौजूद होंगी।इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, कारोबार शुरू करना आसान होगा, करीब 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
3. लघु जलविद्युत योजना को मंजूरी
सरकार ने छोटे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए नई योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली पहुंचाना है। साथ ही इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
4. बाराबंकी-बहराइच हाईवे बनेगा फोरलेन
इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बाराबंकी से बहराइच तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से यात्रा आसान होगी, समय की बचत होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment