खुशखबरी का महाधमाका! यूपी में 3 बंपर भर्तियां, अब किस्मत बदलने का टाइम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आ गया है। एक साथ तीन बड़ी भर्तियों ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नई उम्मीद जगा दी है। अलग-अलग विभागों में निकली इन भर्तियों से हजारों युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती

सबसे पहले बात करें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की, तो आयोग ने 560 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए D.Pharm पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 29 मार्च 2026 तक चलेगी। हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।

नेशनल हेल्थ मिशन बांदा की भर्ती

वहीं दूसरी तरफ नेशनल हेल्थ मिशन बांदा ने मेडिकल फील्ड के उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। यहां 17 पदों पर मेडिकल ऑफिसर और आयुष डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। MBBS, BAMS, BHMS और BUMS डिग्री वाले उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यह उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी पाना चाहते हैं।

UPSSSC की ओर से आई है भर्ती

तीसरी बड़ी भर्ती फिर से UPSSSC की ओर से आई है, जिसमें 402 असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 स्कोर होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 5 मई 2026 तक चलेगी। तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मौका बेहद अहम माना जा रहा है।

इन तीनों भर्तियों की खास बात यह है कि इनमें अलग-अलग योग्यता के उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं—चाहे आप मेडिकल फील्ड से हों, फार्मेसी से या तकनीकी क्षेत्र से। यानी हर वर्ग के युवाओं के लिए यहां कुछ न कुछ है। आप नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

0 comments:

Post a Comment