ईरान: संख्या और नई तकनीक की ताकत
ईरान ने अपनी मिसाइल रणनीति “संख्या और दबाव” पर आधारित रखी है। उसके पास हजारों मिसाइलों का बड़ा भंडार है, जिससे वह दुश्मन को एक साथ कई हमलों से घेर सकता है।
Fattah-1 (फत्ताह-1): यह ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइल मानी जाती है, जिसकी गति मैक 5 से ज्यादा बताई जाती है। यह हवा में दिशा बदल सकती है, जिससे इसे रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Khorramshahr-4 (खोर्रमशहर-4): करीब 2000 किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल भारी विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।
Sejjil (सेजिल): सॉलिड फ्यूल पर आधारित यह बैलिस्टिक मिसाइल तेजी से लॉन्च की जा सकती है, जिससे दुश्मन को प्रतिक्रिया का कम समय मिलता है।
कुल ताकत: ईरान के पास 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें होने का अनुमान है, जो इसे क्षेत्र का सबसे बड़ा मिसाइल भंडार बनाती हैं।
इजरायल: सटीक हमला और मजबूत रक्षा कवच
इजरायल की ताकत उसकी तकनीक और डिफेंस सिस्टम में छिपी है। वह कम मिसाइलों के बावजूद बेहद सटीक और रणनीतिक हमले करने में सक्षम है।
Jericho-3 (जेरिको-3): इसकी रेंज 4800 से 6500 किलोमीटर तक मानी जाती है, जिससे यह पूरे मध्य पूर्व और उससे आगे तक हमला कर सकता है। ये अपने साथ परमाणु हथियार ले जा सकता है।
Arrow-3 (एरो-3): यह एक उन्नत मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जो अंतरिक्ष के करीब जाकर दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर सकता है।
Iron Dome (आयरन डोम) और David’s Sling (डेविड स्लिंग): ये सिस्टम छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को 90% से ज्यादा सटीकता के साथ रोकने के लिए जाने जाते हैं।
कौन ज्यादा खतरनाक?
अगर संख्या और लगातार हमले की क्षमता देखें, तो मिसाइल तकनीक में ईरान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन तकनीक, सटीकता और रक्षा प्रणाली के मामले में इजरायल कहीं ज्यादा मजबूत है। अंत में कहा जा सकता है कि दोनों देशों की ताकत अलग-अलग है, और किसी भी संभावित टकराव में नतीजा सिर्फ मिसाइलों की संख्या नहीं, बल्कि रणनीति और तकनीक पर भी निर्भर करता हैं।

0 comments:
Post a Comment