स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 116 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों को भरा जाएगा, जिनमें डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) जैसे अहम पद शामिल हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जैसे-

सहायक उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिट) – संविदात्मक आधार

उप प्रबंधक (आईएस ऑडिट) – नियमित पद

उप प्रबंधक (चार्टर्ड अकाउंटेंट – आंतरिक लेखापरीक्षा) – नियमित पद

यह पद बैंक के ऑडिट और तकनीकी कार्यों से जुड़े हैं, इसलिए उम्मीदवारों से संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता की अपेक्षा की जाती है।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में BE, BTech, BSc, MTech, MSc, MCA, BCA या CA जैसी डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया और तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिप्टी मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट – इंटरनल ऑडिट) पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 कर दी गई है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। संविदात्मक पदों के लिए वेतन बातचीत (नेगोशिएशन) के आधार पर तय किया जा सकता है। यानी लिखित परीक्षा के बजाय अनुभव और इंटरव्यू प्रदर्शन ज्यादा अहम भूमिका निभाएंगे।

नौकरी का स्थान

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, हैदराबाद और अन्य सर्किल ऑडिट कार्यालयों में की जा सकती है। कुछ पदों पर मोबाइल ड्यूटी भी शामिल हो सकती है, जहां समय-समय पर स्थान बदल सकता है।

0 comments:

Post a Comment