आपको बता दें की इस ऐतिहासिक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, बल्कि इसे देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी माना जा रहा है।
यूपी को मिलेगा नया एविएशन हब
जेवर में बन रहा यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए एक बड़ा एविएशन हब साबित हो सकता है। अभी तक उत्तर प्रदेश में 16 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं, लेकिन जेवर एयरपोर्ट के जुड़ने से प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और निवेश को भी नई गति मिलेगी।
रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस एयरपोर्ट के शुरू होने से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके आसपास इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। जेवर और आसपास के क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार के 9 साल पूरे, उपलब्धियों का जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घोषणा के दौरान अपनी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो बदलाव देखने को मिला है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
नवरात्र में उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नवरात्र के नौ दिनों के दौरान सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाए। उनका कहना है कि प्रदेश में सुशासन और सुरक्षा का जो मॉडल विकसित हुआ है, वह आने वाले समय में और मजबूत होगा।

0 comments:
Post a Comment