सोना की कीमत
एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ खुला और कुछ ही समय में यह लगभग ₹1,51,700 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। शुरुआती दो घंटों में ही सोने में करीब ₹1,300 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 11 बजे सोना लगभग ₹971 की कमजोरी के साथ ₹1,52,054 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया।
चांदी की कीमत
वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। मई डिलीवरी वाली चांदी एक समय ₹5,111 प्रति किलो तक टूटकर ₹2,43,083 पर आ गई। सुबह 11 बजे तक यह करीब ₹4,700 की गिरावट के साथ ₹2,43,494 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। स्पॉट गोल्ड करीब 3.2% गिरकर $4,844.20 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो पिछले एक महीने का निचला स्तर है। जबकि स्पॉट सिल्वर में 4.2% की गिरावट आई और यह $75.93 प्रति औंस पर आ गई।

0 comments:
Post a Comment