1 .फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से पेंशन में उछाल
सबसे बड़ी उम्मीद फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। वर्तमान में यह 2.57 है, जिसे बढ़ाकर 3.00 या उससे अधिक करने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम पेंशन में काफी बढ़ोतरी होगी और रिटायर कर्मियों को सीधा फायदा मिलेगा।
2 .हर 5 साल में पेंशन संशोधन की मांग
कर्मचारी संगठनों (NC-JCM) की मांग है कि वेतन आयोग हर 10 साल की बजाय हर 5 साल में बने, जिससे पेंशन और सैलरी में जल्दी बढ़ोतरी हो सके। इससे पेंशन और वेतन में समय-समय पर सुधार होता रहेगा और महंगाई का असर कम पड़ेगा।
3 .पुरानी पेंशन योजना की वापसी पर जोर
रिटायर कर्मचारियों के बीच पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर लगातार मांग उठ रही है। कई कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि नई पेंशन प्रणाली को खत्म कर OPS को फिर से लागू किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद स्थिर और सुरक्षित आय सुनिश्चित हो सके।
4 .पेंशन कम्यूटेशन में राहत की उम्मीद
पेंशनर्स के लिए एक और राहत भरी खबर यह हो सकती है कि कम्यूटेशन की अवधि कम कर दी जाए। फिलहाल पूरी पेंशन बहाल होने में 15 साल लगते हैं, जिसे घटाकर 11-12 साल करने का प्रस्ताव है। इससे पेंशनर्स को जल्दी पूरी पेंशन मिलने लगेगी।
5 .मेडिकल सुविधाओं में सुधार की मांग
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी कई सुझाव सामने आए हैं। जिन क्षेत्रों में CGHS अस्पताल उपलब्ध नहीं हैं, वहां फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को बढ़ाने की मांग की जा रही है। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को इलाज के खर्च में राहत मिल सकती है।
क्या बदल सकता है आगे
हालांकि ये सभी प्रस्ताव अभी चर्चा और मांग के स्तर पर हैं, लेकिन अगर इनमें से कुछ भी लागू होता है तो रिटायर कर्मियों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आ सकता है। खासकर पेंशन में बढ़ोतरी और मेडिकल सुविधाओं में सुधार उनके लिए राहत भरा साबित होगा।

0 comments:
Post a Comment