किन पदों पर होगी भर्ती?
यह भर्ती मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पद के लिए है, जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं: केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।
आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यानि उम्मीदवारों को GATE में अच्छे अंक लाने होंगे, तभी वे चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री (B.E./B.Tech) होना अनिवार्य है। डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
आरक्षण का लाभ
सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC (NCL), EWS और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

0 comments:
Post a Comment