पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5500 पदों को भरा जाएगा, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। पुरुषों के लिए जनरल ड्यूटी के सबसे अधिक पद हैं, वहीं महिलाओं के लिए भी पर्याप्त अवसर दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे पुलिस (GRP) में भी भर्ती की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों के पास विकल्प बढ़ जाते हैं।
आयु सीमा
इस बार भर्ती प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव आयु सीमा को लेकर किया गया है। सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की विशेष छूट दी है। इससे वे उम्मीदवार भी अब आवेदन कर सकेंगे, जो पहले उम्र सीमा के कारण बाहर हो गए थे। 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन होना जरूरी है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी ने हरियाणा CET ग्रुप-सी परीक्षा पास की हो, तभी वह इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट: hssc.gov.in
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026

0 comments:
Post a Comment