e-KYC को लेकर सरकार ने क्या साफ किया
सरकार ने Aadhaar आधारित e-KYC को लेकर चल रही भ्रम की स्थिति को खत्म कर दिया है। नए नियम के अनुसार, e-KYC हर LPG उपभोक्ता के लिए अनिवार्य नहीं है। यह केवल उन यूजर्स के लिए जरूरी है, जिन्होंने अब तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अगर किसी उपभोक्ता ने पहले ही e-KYC करा लिया है, तो उसे दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो बार-बार e-KYC कराने को लेकर परेशान थे।
किन यूजर्स के लिए जरूरी है e-KYC प्रक्रिया
सरकार के मुताबिक, केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को e-KYC कराना होगा जिनका यह प्रोसेस अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बाकी यूजर्स बिना किसी चिंता के अपनी गैस सप्लाई जारी रख सकते हैं।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लाभार्थियों के लिए अलग नियम लागू हैं। इन उपभोक्ताओं को हर बार e-KYC कराने की जरूरत नहीं होती। उन्हें साल में एक बार e-KYC करना होता है, वह भी तभी जब वे 7 रिफिल के बाद 8वीं और 9वीं गैस रिफिल पर सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं।
घर बैठे करें e-KYC की प्रक्रिया को पूरा
सरकार ने e-KYC प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता इसे घर बैठे ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं और इसके लिए किसी तरह का शुल्क भी नहीं देना होता। इसके लिए अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जाएं (Indane, Bharat Gas, HP Gas), “e-KYC” या “Update Aadhaar” विकल्प चुनें, LPG ID या कंज्यूमर नंबर दर्ज करें, Aadhaar नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
सरकार का कहना है कि e-KYC का उद्देश्य LPG वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगे।
0 comments:
Post a Comment