हड्डियां हो गई हैं कमजोर? खाना शुरू करें ये 5 चीजें, मिलेगी जबरदस्त ताकत

हेल्थ डेस्क। आजकल बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और धूप की कमी के कारण हड्डियों की कमजोरी एक आम समस्या बनती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों को जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय रहते खानपान में सुधार किया जाए, तो हड्डियों को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है।

आइए जानते हैं ऐसी 5 जरूरी चीजों के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं: 

दूध और डेयरी उत्पाद

दूध, दही और पनीर कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ उनकी घनत्व बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास दूध पीना बेहद फायदेमंद होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां विटामिन K और आयरन से भरपूर होती हैं। ये हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाती हैं और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करती हैं।

बादाम

बादाम में कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। रोजाना 4–5 भीगे हुए बादाम खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

अंजीर

अंजीर में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

तिल

तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों के अलावा भी तिल का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसे लड्डू या चटनी के रूप में खाया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment