चार बड़े लक्ष्य क्या है?
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनका पहला मकसद ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह खत्म करना है। दूसरा, ईरानी नौसेना को नाकारा बनाना है ताकि वे खाड़ी और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में धमकी न बन सकें। तीसरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंक प्रायोजक कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। और चौथा, ईरानी सरकार को रोकना है कि वह सीमाओं के बाहर आतंकवादी समूहों को हथियार, फंड या दिशा-निर्देश देने में सक्षम न रहे।
परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर हमला
ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट को विफल करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है और आवश्यकता पड़ने तक सैन्य कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के विशेष सैन्य बल, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अधिकारी भी शामिल हैं, जनता के सामने हथियार डाल देंगे।
ट्रंप ने बताया सत्ता परिवर्तन का नया मॉडल
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए एक नया मॉडल भी पेश किया। उन्होंने बताया कि इसे वेनेजुएला में मादुरो के खिलाफ अपनाई गई रणनीति से प्रेरित किया गया है, जहां विशेष बलों को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। ट्रंप ने कहा कि ईरानी जनता को अपने देश की सत्ता वापस लेने की पहल करनी चाहिए।
ईरान को लेकर ट्रंप की क्या है बड़ी रणनीति
ट्रंप ने ईरानी जनता को संबोधित करते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने उन्हें अपने देश पर नियंत्रण वापस लेने का आह्वान किया। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का यह कदम ईरान के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। वैश्विक स्तर पर इस रणनीति की गूंज और संभावित प्रभाव को लेकर दुनिया की निगाहें अब ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हैं।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment