1. डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में फैकल्टी भर्ती
Dr. Bhimrao Ambedkar University (DBRAU), आगरा ने 53 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए यह अहम अवसर माना जा रहा है।
2. यूपी आंगनवाड़ी में 214 पदों पर भर्ती
Uttar Pradesh Anganwadi के तहत 214 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती निकाली गई है। 10वीं पास अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए यह रोजगार का महत्वपूर्ण मौका है।
3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विभिन्न पद
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya (KGBV) में 54 पदों पीजीटी, चपरासी समेत अन्य रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। बीए, बीएड, बीटेक/बीई, एमए, एमएससी, एमसीए या अन्य स्नातकोत्तर डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से 19 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर जमा करना होगा।
4. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियर और वैज्ञानिक पद
Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB) ने 40 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पद शामिल हैं। बीएससी और एमएससी योग्यता वाले उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पर्यावरण क्षेत्र में करियर की चाह रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
.png)
0 comments:
Post a Comment