1. दूध और नींबू का कॉकटेल
चेहरे और हाथों से रंग हटाने के लिए दूध और नींबू का मिश्रण बेहद कारगर है। 2 बड़े चम्मच दूध में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाकर 5-10 मिनट रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय से त्वचा साफ और चमकदार हो जाती है।
2. दही और हल्दी का मिश्रण
प्राकृतिक तरीके से रंग हटाने के लिए दही और हल्दी का उपयोग करें। 1 बड़ा चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, हल्दी से रंग धीरे-धीरे निकल जाते हैं।
3. नारियल तेल या सरसों तेल
बालों और त्वचा पर गहरे रंग लगे हों तो नारियल तेल या सरसों तेल सबसे बेहतर उपाय है। हल्का सा तेल लेकर प्रभावित हिस्सों पर मसाज करें। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी और हल्के साबुन से धो लें तेल रंग को धीरे-धीरे बाहर निकाल देता है और त्वचा को भी सूखा नहीं होने देता।
4. बेसन और गुलाब जल का पैक
बेसन प्राकृतिक रूप से त्वचा से रंग हटाने में मदद करता है। 2 बड़े चम्मच बेसन में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से धो लें। इससे रंग हटते ही त्वचा मुलायम और ताज़ा महसूस होती है।
5. सिरका और पानी का मिश्रण
कपड़ों पर पड़े रंग हटाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कारगर है। आधा कप पानी में 1-2 बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। रंग लगे हिस्सों पर स्पंज या कपड़े से लगाएं। कुछ मिनट के बाद धो लें, रंग आसानी से निकल जाएगा।

0 comments:
Post a Comment