आवेदन प्रक्रिया और तिथि
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई और इसका अंतिम दिन 23 मार्च 2026 है।
पदों का विवरण
पोस्ट नाम: विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer)
कुल पद: 275
वेतनमान: ₹48,480 – ₹1,20,940 प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी AICTE/UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बी.टेक या MCA की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री कंप्यूटर साइंस, आईटी, ईसीई, ई एंड टीसी या इलेक्ट्रॉनिक्स संबंधित क्षेत्र में होनी आवश्यक है।
आयु सीमा
Scale I: अधिकतम 30 वर्ष, Scale II/III: अधिकतम 35 वर्ष, Scale IV: अधिकतम 45 वर्ष। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण बातें
सभी योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करते समय सभी दस्तावेज और प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय पर आवेदन करना आवश्यक है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में विशेषज्ञ पदों पर काम करना चाहते हैं और अपने करियर को नई ऊँचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment