बिहार सरकार की नई पहल, बदलेगी गांव की पूरी तस्वीर

पटना: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए BRTP–जीविका 3 परियोजना की शुरुआत की है। यह योजना छह साल तक चलेगी और इसका लक्ष्य गांवों में रोजगार, आय और कौशल वृद्धि सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत कृषि, पशुपालन और छोटे उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

योजना में बाजार तक सीधा पहुँच, उत्पादों की ब्रांडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे ग्रामीण उत्पादक अपने उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक बेच सकेंगे। यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार, आय और कौशल के अवसर लेकर आएगी, साथ ही गांवों में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देगी।

ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

बिहार में इस परियोजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, प्रसंस्करण इकाइयां और हैचरी जैसी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका मकसद छोटे व्यवसायियों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर

BRTP–जीविका 3 सिर्फ कृषि तक सीमित नहीं है। यह योजना मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी पालन और गैर-कृषि व्यवसायों को भी प्रोत्साहित करेगी। युवा और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनने का अवसर मिलेगा।

संकुल स्तर पर बड़े बदलाव के आसार

राज्य के 1,000 संकुल स्तरीय संगठनों को भी सशक्त बनाया जाएगा। ये संगठन न केवल अपने सदस्यों के लिए आर्थिक और सामाजिक सेवाएं उपलब्ध कराएंगे, बल्कि कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स में भी निवेश करेंगे। डिजिटल भुगतान और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा के साथ यह पहल गांवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ाएगी।

0 comments:

Post a Comment