सड़क की विशेषताएं
इस परियोजना के तहत सड़क को 14 लेन का बनाया जाएगा। इसमें सड़क, सर्विस लेन, बॉक्स नाला, पार्किंग और वॉक-वे को मिलाकर सात-सात लेन की सुविधा दी जाएगी। मौजूदा फुटपाथ को नए डिजाइन के अनुसार पार्किंग और वॉक-वे में बदला जाएगा। सड़क निर्माण में पेड़ों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। वॉक-वे और पार्किंग के साथ-साथ लोहे की रेलिंग और स्ट्रीट लाइट भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग सुरक्षित और रोशनी वाले रास्तों पर चल सकें।
500 वाहनों के लिए पार्किंग
पटनावासियों के लिए बड़ी राहत यह है कि सड़क की दोनों ओर लगभग 500 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इससे नेहरू पथ और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
बुनियादी ढांचा और सर्विस लेन
2.7 किलोमीटर लंबाई वाली इस सड़क पर बॉक्स नाले का निर्माण 318 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सड़क की मुख्य लेन तीन लेन की होगी, जबकि दो लेन की सर्विस लेन और दो लेन का बॉक्स नाला भी बनाया जाएगा। इन सभी को जोड़कर सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दोनों तरफ सात-सात लेन की सड़क तैयार होगी।
मेट्रो यात्रियों को होगा अधिक फायदा
सड़कों के किनारे सगुना मोड़, आरपीएस और गोला रोड मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके बनने के बाद मेट्रो यात्रियों के लिए आने-जाने का समय कम होगा और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार आएगा।
फुटपाथ को तोड़कर पार्किंग और वॉक-वे
फुटपाथ को तोड़कर पार्किंग और वॉक-वे के लिए जगह बनाई जाएगी। इसके भीतर मौजूदा पेड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। नए पौधे भी लगाए जाएंगे। वॉक-वे को लोहे की रेलिंग और क्रॉस बैरियर से सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी, जिससे रात में भी लोगों की आवाजाही सुरक्षित रहे।

0 comments:
Post a Comment