बंगाल में BJP आई तो 45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू!

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर से बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत करते हुए राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर 7वें वेतन आयोग को 45 दिनों के भीतर लागू करने का वादा किया।

शाह ने रैली में कहा कि मई 2026 में यदि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती है, तो राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनका लंबित महंगाई भत्ता समेत सातवां वेतन आयोग का लाभ तुरंत मिलेगा। उन्होंने 15 साल के शासन में टीएमसी द्वारा वेतन सुधारों को स्थगित रखने पर भी निशाना साधा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

अमित शाह ने रैली में यह स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की पूरी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके न्यायसंगत वेतन और भत्तों का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। यह कदम राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा आर्थिक लाभ साबित होगा।

घुसपैठ और सुरक्षा पर BJP का सख्त रुख

रैली में अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले शासन ने राज्य को अवैध प्रवासियों का स्वर्ग बना दिया। शाह ने यह भी चेतावनी दी कि बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्य में केवल बीजेपी ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घुसपैठियों को राज्य से बाहर किया जाएगा और नागरिकता संबंधी किसी भी समस्या से कानून के दायरे में सभी सुरक्षित रहेंगे।

ममता सरकार पर बोलै हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी सीमाओं की सुरक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और घुसपैठ की वजह से सुरक्षा संकट बढ़ गया है। शाह ने दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आने पर घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह नियंत्रण किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment