चैत्र नवरात्रि 2026: पालकी पर आ रही मां दुर्गा, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल। हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और शुभ पर्वों में से एक चैत्र नवरात्रि वर्ष 2026 में 19 मार्च (गुरुवार) से शुरू होकर 27 मार्च (शुक्रवार) तक मनाई जाएगी। दृक पंचांग के अनुसार यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है और इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है।

इस बार नवरात्रि का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में देवी के वाहन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, और पालकी पर आगमन को कुछ राशियों के लिए विशेष शुभ संकेत माना जा रहा है।

आइए जानते हैं वे 5 राशियां, जिन पर इस बार मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है, 

1. मेष राशि

इस नवरात्रि मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत का समय है। रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। निवेश से लाभ हो सकता है और व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

3. सिंह राशि

सिंह राशि वालों को मां दुर्गा की विशेष कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं।

4. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि खुशियों भरी साबित हो सकती है। लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा और नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर और बिजनेस में।

5. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय धन लाभ और स्थिरता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही घर-परिवार में शुभ कार्य होने के योग भी बन रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment