बंगाल में पलट सकती है बाजी! TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर: सर्वे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। ताजा ओपिनियन पोल ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। Matrize-IANS के हालिया सर्वे के अनुसार, जहां एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

कड़ा मुकाबला, वोट प्रतिशत में मामूली अंतर

सर्वे के मुताबिक, TMC को 43 से 45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि BJP (एनडीए) 41 से 43 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बेहद करीब बनी हुई है। अन्य दलों का वोट शेयर 13 से 15 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि इस बार मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है और थोड़े से वोटों का अंतर भी परिणाम बदल सकता है।

बहुमत का आंकड़ा और सत्ता की राह

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। सर्वे के संकेत बताते हैं कि TMC इस आंकड़े को पार कर सकती है, लेकिन BJP की सीटों में भी पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा इजाफा संभव है।

चुनाव कार्यक्रम घोषित

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण: 23 अप्रैल 2026, दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026, मतगणना: 4 मई 2026, इन तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

क्या ममता बनर्जी बनाएंगी रिकॉर्ड?

अगर सर्वे के अनुमान सही साबित होते हैं, तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बन सकती हैं, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। हालांकि, BJP की बढ़ती ताकत TMC के लिए चुनौती बनी हुई है और इस बार बीजेपी बंगाल में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment