गोमतीनगर में शुरू हुई विशेष ट्रेनिंग
योजना के तहत गोमतीनगर में सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर्स (CCC) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण व्यवस्था और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। पहले चरण में 50 जिलों और दूसरे चरण में 25 जिलों को शामिल किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में इसका प्रभाव फैलाया जा सके।
90 सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर होंगे तैनात
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 90 सर्टिफाइड क्रेडिट काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। ये काउंसलर युवाओं को निम्न क्षेत्रों में मदद करेंगे:
बैंक लोन प्रक्रिया समझाना।
जरूरी दस्तावेज तैयार कराना।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाने में सहायता।
सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी देना।
इससे युवाओं को ऋण प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयां काफी हद तक कम हो जाएंगी। ये सर्टिफाइड काउंसलर एमएसएमई उद्यमियों और बैंकिंग सिस्टम के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम करेंगे। योजनाओं की जानकारी देंगे और बेहतर वित्तीय योजना बनाने में भी मदद करेंगे। जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment