बिहार में ऑनलाइन निकालें जमीन के खतियान, जानें पूरा प्रोसेस

पटना। बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने जमीन के खतियान को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। राज्य के जमीन रैयत ऑनलाइन के द्वारा घर बैठे खतियान की कॉपी निकाल सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार में जमीन के खतियान को निकालने के लिए आपको सबसे पहले बिहार सरकार की वेबसाइट बिहार भूमि पर विजिट करना होगा। इसी वेबसाइट के माध्यम से आप जमीन के खतियान को निकाल सकते हैं। साथ ही साथ इस वेबसाइट से जमीन संबंधित कई जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे निकालें जमीन का खतियान।

1 .आप सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं। 

2 .अब होमपेज पर "जमाबंदी पंजी देखें" या "अपना खाता देखें" के विकल्प पर क्लिक करें।

3 .इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए मैप से अपना जिला और अंचल (तहसील) चुनें।

4 .इसके बाद आप आप अपने गांव का नाम (मौजा) चुनें।

5 .अब आप मौजा के समस्त खातों के नामानुसार या खाता संख्या, या खेसरा संख्या के अनुसार खोज सकते हैं।

6 .सही विकल्प चुनकर 'खोजें' पर क्लिक करें, आपकी जमीन का खतियान/जमाबंदी रिकॉर्ड सामने आ जाएगा।

7 .विवरण देखने के बाद, आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। बता दें की ऑनलाइन खतियान को सरकारी मान्यता प्राप्त हैं।

0 comments:

Post a Comment