1 .हड्डियों की कमजोरी का बढ़ता खतरा
विटामिन-D की कमी से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण सही तरीके से नहीं हो पाता, जिससे हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
2 .इम्यून सिस्टम पर पड़ता असर
यह विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बार-बार संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
3 .थकान और कमजोरी की समस्या
विटामिन-D की कमी वाले लोगों में लगातार थकान, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जिससे दैनिक कामकाज प्रभावित होता है।
4 .मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
कुछ शोधों के अनुसार, विटामिन-D की कमी का संबंध मूड स्विंग और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी हो सकता है।
सूरज की रोशनी की कमी मुख्य कारण
धूप में कम समय बिताना, बंद जगहों में रहना और असंतुलित आहार विटामिन-D की कमी के प्रमुख कारण हैं। सुबह की धूप में 15–20 मिनट रहना, विटामिन-D युक्त आहार लेना और डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स का सेवन इस कमी से बचाव में मदद कर सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment