बिहार में खरीद रहें हैं जमीन, इन 4 बातों का रखें ध्यान

पटना। बिहार के शहरों में जमीन की खरीद बिक्री तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप यहां जमीन खरीद रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं, ताकि आपको भविष्य में कोई परेशानी न हो।

बिहार में खरीद रहें हैं जमीन, इन 4 बातों का रखें ध्यान

1 .ऑनलाइन जमाबंदी देखें। 

बिहार के किसी भी शहर में यदि आप जमीन खरीद रहे हैं तो आप सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाकर जमाबंदी पंजी देखें और जांचें कि खाता, खसरा, नाम और रकबा सही है या नहीं।

2 .लिखित सहमति लें। 

आपको बता दें की रजिस्ट्री से पहले जमीन की सही चौहद्दी की जांच करें। यदि जमीन पुश्तैनी है और विक्रेता संयुक्त मालिकों में से एक है, तो सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति या NOC जरूर लें। ताकि भविष्य में कोई दिक्कत का सामना करना न पड़े। 

3 .पैसों का लेन-देन। 

बिहार में जमीन खरीद रहें हैं तो पैसों का लेन-देन हमेशा ऑनलाइन या चेक के माध्यम से ही करें, कैस पैसा देने से बचें। और एडवांस में पैसा दे रहे हैं तो जमीन का एग्रीमेंट जरूर कराएं। 

4 .1 अप्रैल 2026 से नए निबंधन नियम

बता दें की बिहार में 1 अप्रैल 2026 से जमीन रजिस्ट्री के नियम बदल गए हैं। अब रजिस्ट्री के समय 13 तरह की जानकारी देना अनिवार्य है, जिसमें क्रेता-विक्रेता की जानकारी, प्लॉट की सैटेलाइट फोटो और मालिकाना हक शामिल है।

0 comments:

Post a Comment