बिहार में 'कंप्यूटर ऑपरेटर' की भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

पटना। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार में एक बड़ा अवसर सामने आया है। पटना हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जिससे योग्य उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं।

कुल 48 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 48 पदों को भरा जाएगा। विभिन्न वर्गों के लिए पदों का आरक्षण भी निर्धारित किया गया है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक पद रखे गए हैं, जबकि अन्य श्रेणियों जैसे ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी और एससी वर्ग के लिए भी अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एक पद बैकलॉग के तहत शामिल किया गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि और फीस

उम्मीदवार इस पद के लिए 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर से संबंधित आवश्यक कौशल भी जरूरी होंगे। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment