8वां वेतन आयोग: 18,000 बेसिक सैलरी वालों को कितना मिलेगा एरियर? जानें पूरा गणित

नई दिल्ली। 8वां वेतन आयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच इसे लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी उम्मीद वेतन में बढ़ोतरी के साथ-साथ मिलने वाले एरियर को लेकर है। चूंकि आयोग की सिफारिशों को लागू होने में कुछ देरी की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में कर्मचारियों को पिछली अवधि का बकाया भुगतान यानी एरियर भी मिल सकता है।

8वां वेतन आयोग कब से लागू माना जाएगा?

अनुमानों के मुताबिक 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है, लेकिन इसकी रिपोर्ट और लागू होने की प्रक्रिया में 14 से 18 महीने तक का समय लग सकता है। इसी अंतराल के कारण कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना बनती है।

18,000 बेसिक सैलरी पर संभावित नई सैलरी

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है:

1.83 फिटमेंट फैक्टर → लगभग ₹32,940

1.92 फिटमेंट फैक्टर → लगभग ₹34,560

2.28 फिटमेंट फैक्टर → लगभग ₹41,040

2.46 फिटमेंट फैक्टर → लगभग ₹44,280

2.86 फिटमेंट फैक्टर → लगभग ₹51,480

20 महीने की देरी पर कितना एरियर मिल सकता है?

अगर औसतन 20 महीने की देरी मानी जाए तो एरियर की रकम फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी:

कम फिटमेंट फैक्टर पर एरियर: लगभग ₹3.6 लाख

मध्यम से उच्च फिटमेंट फैक्टर पर: ₹4 लाख से ₹5.65 लाख तक मिल सकता हैं।

नोट: आपको बता दें की यह अनुमान केवल संभावित गणना पर आधारित है और अंतिम आंकड़ा सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।

0 comments:

Post a Comment