केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 मई से लागू होंगे ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन अधिनियम 2025 के तहत एक नई नियामक संस्था ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो 1 मई 2026 से प्रभावी होगी।

आपको बता दें की सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को एक पारदर्शी और सुरक्षित ढांचे में लाना है, ताकि उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी मजबूत हो सके।

OGAI कैसे काम करेगी?

नई बनाई गई ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक डिजिटल कार्यालय के रूप में काम करेगी। इस संस्था का मुख्य कार्य ऑनलाइन गेम्स को परिभाषित करना, उनका पंजीकरण करना और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी गेम्स तय नियमों के अनुसार संचालित हों।

OGAI की प्रमुख शक्तियां

नई अथॉरिटी को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं। ऑनलाइन गेम्स की पहचान और वर्गीकरण करना, गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का अनिवार्य पंजीकरण कराना, उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना, नियमों के उल्लंघन पर दिशा-निर्देश और कार्रवाई जारी करना और डिजिटल गेमिंग उद्योग में पारदर्शिता बनाए रखना।

गेमिंग सेक्टर पर असर

इस नए कानून और नियामक संस्था के लागू होने से भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग एक व्यवस्थित ढांचे में आ जाएगा। इससे फर्जी ऐप्स, धोखाधड़ी और अनियंत्रित गेमिंग गतिविधियों पर रोक लगने की उम्मीद है। साथ ही, यह कदम गेमिंग कंपनियों के लिए भी स्पष्ट नियम तय करेगा, जिससे उद्योग में स्थिरता और निवेश का माहौल बेहतर हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment