SSB Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर भर्ती

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने वर्ष 2026 के लिए हेड कांस्टेबल (Non-GD) के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 233 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का पूरा विवरण

इस भर्ती अभियान का आयोजन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा किया जा रहा है। इसमें हेड कांस्टेबल (स्टुअर्ड, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिशियन और वेटरनरी) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

कुल पदों की संख्या

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 233 पद उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग ट्रेड्स में विभाजित हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश को पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए। 10वीं पास या 12वीं पास, कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा अनिवार्य। 

आयु सीमा

स्टुअर्ड, कम्युनिकेशन और वेटरनरी पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष, इलेक्ट्रिशियन पद के लिए 18 से 25 वर्ष, (आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी)

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 पे मैट्रिक्स के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी लागू होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 21 मार्च 2026

अंतिम तिथि: 10 मई 2026 (विस्तारित)

0 comments:

Post a Comment