यूपी को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे से इन जिलों को सीधा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधुनिक सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे अब हकीकत बनने की ओर बढ़ चुका है। इसके साथ ही टोल दरों की घोषणा भी कर दी गई है, जिससे इस हाई-स्पीड मार्ग के संचालन की तैयारी पूरी मानी जा रही है। पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। 

गंगा एक्सप्रेसवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर तैयार किया गया है। फिलहाल इसे 6 लेन में विकसित किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे 8 लेन तक बढ़ाने की योजना है। यह परियोजना न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

12 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों को जोड़ने वाला है, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से इन जिलों के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। जहां पहले घंटों का सफर होता था, अब वह काफी कम समय में पूरा हो सकेगा।

यात्रा होगी तेज और सुरक्षित

120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ यह एक्सप्रेसवे तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगा। चौड़ी सड़कें, बेहतर सेफ्टी सिस्टम और आधुनिक निर्माण तकनीक इसे देश के प्रमुख एक्सप्रेसवे में शामिल करते हैं।

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ व्यापार और उद्योग को मिलेगा। माल ढुलाई की लागत कम होगी और समय की बचत होगी, जिससे व्यवसायों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

0 comments:

Post a Comment