18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्सों के 18 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तापमान में गिरावट के आसार
लगातार बदलते मौसम के बीच अब तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कहीं बूंदाबांदी, कहीं सामान्य मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। सहरसा के सतर कटैया में सबसे अधिक 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सहरसा और अररिया में करीब 1.5 मिमी बारिश हुई। पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और हल्की पुरवा हवाओं के कारण मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा।
सावधानी जरूरी, लोगों से की गई अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। खासकर वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेना बेहद जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment