1 .आंगनवाड़ी भर्ती: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बाल विकास विभाग के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में कुल 140 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसकी अंतिम तारीख 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार का अच्छा अवसर मिलेगा।
2 .ALIMCO में 165 पदों पर भर्ती
दूसरी बड़ी भर्ती आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO) की ओर से निकाली गई है। इस भर्ती के तहत जूनियर मैनेजर, ऑफिसर समेत कुल 165 पद भरे जाएंगे। इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, एमसीए और अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 13 मई 2026 तक चलेगी।
3 .BEL में सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के पद
तीसरी भर्ती भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा निकाली गई है। इसमें सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा और इसकी अंतिम तारीख 18 मई 2026 तय की गई है।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
इन तीनों भर्तियों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों महिला सशक्तिकरण, तकनीकी सेक्टर और इंजीनियरिंग में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इससे न केवल बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं को अपने करियर को मजबूत बनाने का भी अवसर मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment