कौन-कौन से पद हैं शामिल?
इस भर्ती अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्ट्रीम में नियुक्तियां की जाएंगी:
ग्रेड ‘बी’ (डीआर) जनरल: 40 पद
ग्रेड ‘बी’ (डीआर) डीईपीआर: 10 पद
ग्रेड ‘बी’ (डीआर) डीएसआईएम: 10 पद
यह सभी पद केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं, इसलिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं मिलेंगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का पहला चरण जून के मध्य में आयोजित होगा, जबकि मुख्य परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। वहीं, डीईपीआर के लिए अर्थशास्त्र या अर्थमिति में मास्टर्स और डीएसआईएम के लिए सांख्यिकी या गणित में स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक मानी जाती है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।
आवेदन शुल्क
आरक्षित वर्ग (SC/ST/दिव्यांग) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 रखा गया है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹600 शुल्क निर्धारित है। आरबीआई के कर्मचारियों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा।
क्यों खास है यह मौका?
आरबीआई में ग्रेड ‘बी’ अधिकारी की नौकरी देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में मानी जाती है। इसमें न सिर्फ बेहतर वेतन मिलता है, बल्कि करियर ग्रोथ और स्थिरता भी मिलती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment