5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
इस योजना के तहत पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने और 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे और 100 स्टार्टअप को आर्थिक व अन्य सहायता देने की योजना है।
कॉलेजों में बनेंगी 200 से अधिक AI लैब
युवाओं को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 200 से ज्यादा एआई कौशल लैब स्थापित की जाएंगी। इनके माध्यम से एआई, डाटा साइंस और रोबोटिक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक लाख तकनीकी शिक्षार्थियों को प्रमाणित करने का भी लक्ष्य है।
हर जिले में मिलेगा AI से जुड़ने का अवसर
मिशन के तहत प्रत्येक जिले में एआई केंद्र स्थापित करने और मुख्यमंत्री एआई फेलोशिप के अंतर्गत एक-एक फेलो चुनने का प्रावधान है। चयनित फेलो को एक साल तक 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की व्यवस्था बताई गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के कौशल को बढ़ाने के साथ सरकारी सेवाओं में भी एआई का इस्तेमाल बढ़ाना है।

0 comments:
Post a Comment