बस यात्रियों के लिए होंगी कई सुविधाएं
करीब 7.06 एकड़ में विकसित होने वाले टर्मिनल पर बसों की पार्किंग, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग व्यवस्था, मरम्मत केंद्र, प्रतीक्षालय और सुरक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में रेस्तरां, कॉफी शॉप, दुकानें, मेडिकल स्टोर, बैंक, एटीएम, सार्वजनिक शौचालय और टैक्सी स्टैंड जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये टर्मिनल निर्माण और 205 करोड़ रुपये व्यावसायिक सुविधाओं के विकास पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी के बीच यह नया टर्मिनल परिवहन व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है।
नौसेना शौर्य संग्रहालय का भी होगा विस्तार
कैबिनेट ने लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तीसरे चरण में लगभग 6.8 एकड़ जमीन पर जल क्षेत्र विकसित करने की योजना है। यहां नौसेना के जहाजों की प्रतिकृतियां, बोटिंग, लाइट एंड साउंड शो और समुद्री जैव विविधता से संबंधित प्रदर्शनियां विकसित की जाएंगी।
इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को देश के समुद्री इतिहास और नौसेना की उपलब्धियों से परिचित कराना है। बस टर्मिनल और संग्रहालय के विकास से राजधानी में परिवहन सुविधाओं के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment