अगस्त में भी भेजे गए थे 3 इंजन
इससे पहले GE एयरोस्पेस ने अगस्त 2026 में HAL को तीन F404-IN20 इंजन दिए थे। ये इंजन तेजस LCA कार्यक्रम के लिए जरूरी हैं। कंपनी का कहना है कि वह विमानों की जरूरत के मुताबिक इंजन की आपूर्ति पर काम कर रही है।
सप्लाई में देरी बनी चुनौती
तेजस Mk1A विमानों के उत्पादन और डिलीवरी में इंजन की उपलब्धता अहम मुद्दा रही है। HAL के पूर्व चेयरमैन डीके सुनील ने अप्रैल में कहा था कि GE ने 2026 की दूसरी छमाही में 20 इंजन देने का भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी बताया था कि कंपनी ने तय समय में आपूर्ति बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
तेजस की डिलीवरी इंजन पर निर्भर
HAL के अनुसार, तेजस विमानों के निर्माण के लिए उसकी उत्पादन लाइन तैयार है, लेकिन विमानों की डिलीवरी इंजन मिलने पर निर्भर करती है। ऐसे में चार इंजनों की नई खेप आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, इससे तेजस Mk1A विमानों की डिलीवरी में कितनी तेजी आएगी, यह आगे होने वाली इंजन आपूर्ति पर निर्भर करेगा।

0 comments:
Post a Comment