1. साइंटिफिक असिस्टेंट के 6 पद
BTSC ने विज्ञापन संख्या 30/2026 के तहत साइंटिफिक असिस्टेंट के 6 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान में बीएससी या बीफार्म की डिग्री के साथ दवाओं की जांच और विश्लेषण में एक साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा श्रेणी के अनुसार 21 से 37-42 वर्ष तक निर्धारित है। योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2. मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पद
बिहार के मत्स्य विभाग में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की अवधि 24 सितंबर से 23 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है।
3. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद
BTSC ने बिहार पशु चिकित्सा सेवा के मूल संवर्ग में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी और समकक्ष पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से 23 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।
कहां करें आवेदन?
तीनों भर्तियों के लिए उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।
.png)
0 comments:
Post a Comment